उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News… विकास कार्यों के लिए करीब 305 करोड़ की मंजूरी |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत भारत सरकार से स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इनमें प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत यानी 115.36 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की पुनरीक्षित लागत के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में बाढ़ सुरक्षा, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण समेत छह योजनाओं के लिए 9.30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

ad12

अल्मोड़ा के सल्ट में भौनादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख, जागेश्वर के चलनीछीना स्थित घटीका मंदिर के लिए 99.39 लाख तथा पिथौरागढ़ के डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए 72.63 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। हल्द्वानी के श्रम भवन परिसर में लिफ्ट निर्माण के लिए 30.30 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *