उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun Samachar. 10,709 श्रमिकों को 18.49 करोड़ की सहायता |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कीयोजनाओं के तहत 10,709 लाभार्थियों के खातों में 18 करोड़ 49 लाख रुपये की सहायता राशि डीबीटी से हस्तांतरित की। इसमें शिक्षा सहायता के 8,083, पुत्री विवाह के 2,354, मृत्युपरांत सहायता के 177 और प्रसूति सहायता के 95 लाभार्थी शामिल हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरल और समयबद्ध तरीके से मिले।

उन्होंने अधिकारियों को पात्र श्रमिक परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने पर संबंधित श्रमिकों के उपचार की व्यवस्था करने को भी कहा।

बैठक में बताया गया कि श्रमिक परिवारों को अब तक 33,429 शिक्षण सामग्री, 26,674 स्वच्छता और 23,216 पोषाहार किट वितरित की जा चुकी हैं। श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत 20,527 स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और 2,32,281 स्वास्थ्य परीक्षण किए गए हैं। वहीं, एलसीसीएमएस के जरिए 21,200 प्रतिष्ठानों का ऑनलाइन पंजीकरण हुआ और सेस संग्रह में 47.21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

ad12

मौके पर राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत, सतर्कता समिति अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. श्रीधर बाबू अदांकी, सचिव प्रकाश चन्द्र दुम्का आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *