Uttarakhand News…SDRF के जवानों ने की उपकरणों की पूजा |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश, सितम्बर। विश्वकर्मा जयंती पर एसडीआरएफ ढालवाला ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। साथ ही आपदा राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले जीवनरक्षक उपकरणों की साफ-सफाई के बाद पूजा की गई।

एसडीआरएफ की टीम ने कटर, रोप, लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, मोटर बोट समेत अन्य उपकरणों की पूजा कर उनके सुचारू संचालन की कामना की।

जवानों ने आपदा के समय राहत व बचाव कार्य निर्बाध रूप से संचालित करने के साथ ही उपकरणों के नियमित रख-रखाव और कार्यस्थल की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
