उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News…CM ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के बीच केक काटा और उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समान अवसर और सम्मान के साथ अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी का दायित्व है।

उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके जन्मदिन का सबसे विशेष उपहार है।

ad12

इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *