उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News… राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ हुई SIR पर चर्चा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चर्चा और राजनीतिक दलों के सुझाव लिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर किया गया है। बताया गया कि 24 लाख 30 हजार जारी नोटिसों के सापेक्ष 24 लाख 29 हजार से अधिक की सुनवाई पूरी हो गई है।

बैठक में बताया गया कि फार्म 6, 7 और 8 पर भी 40 प्रतिशत से अधिक दावे व आपत्तियों की सुनवाई हो गई है। यह भी कि प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री और फोटो सिमिलर एंट्री (डीएसई/पीएसई) मॉड्यूल को लागू किया जाएगा। जिसमें जिन मतदाताओं के नाम पाए जाएंगे उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।

ad12

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अलावा भाजपा से राजकुमार पुरोहित, एडवोकेट सतेंद्र जैन, कांग्रेस से मनोज रावत, बीएसपी से सतेंद्र चोपड़ा, भीमराव, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांडे्य, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *