उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…सरकारी स्तर पर होगा हरितालिका तीज उत्सव आयोजित: धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरितालिका तीज उत्सव को  सरकारी स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शक्ति का प्रतीक यह पर्व हमें दृढ़ सकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

रविवार को गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने गोर्खाली समाज को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक यह पर्व हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज अपनी वीरता, निष्ठा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। देश की सीमाओं की रक्षा में गोरखा वीरों ने सदैव अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की गोरखा समाज की भावना पर पूरे देश को गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया गया है। सीएम ने नेपाल में जलप्रलय पर कहा कि इस कठिन समय में भारत नेपाल के साथ खड़ा है।

ad12

मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण, गीता पुष्कर धामी, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी अध्यक्ष प्रभा शाह, गोरखा कल्याण परिषद अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नेहा जोशी, सिद्धार्थ अग्रवाल, अनुकृति गुसाईं आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *