‘ हनुमान अंश ’ की Clips सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों से जिम्मेदारी निभाने की अपील |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सिनेमाघरों में रिकॉर्डिंग कर उसकी छोटी-छोटी Clips को Social Media Platforms पर प्रसारित किए जाने को लेकर Digital Marketing Expert एवं व्यवसायी रवि मैंदोला ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने YouTubers, Social Media Creators और आम दर्शकों से अपील की है कि कुछ Likes, Views, Comments अथवा Monetization के लिए किसी फिल्म की वर्षों की मेहनत और रचनात्मकता को नुकसान न पहुँचाएं।

रवि मैंदोला ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ 20 साल की रिसर्च, साधना और मेहनत से तैयार हुई फिल्म है। ऐसी फिल्म के निर्माण के पीछे कलाकारों, लेखकों, निर्देशक, निर्माता और पूरी टीम का लंबा परिश्रम और समर्पण होता है। ऐसे में सिनेमाघर में फिल्म की Recording कर उसे छोटे-छोटे वीडियो के रूप में Social Media पर प्रसारित करना न केवल फिल्म के पूरे Theatrical Experience को प्रभावित करता है, बल्कि दर्शकों की फिल्म के प्रति रुचि को भी कम कर सकता है।
उन्होंने YouTubers और Social Media Creators से अपील करते हुए कहा कि Likes के लिए किसी की मेहनत न बेचें, Views के लिए किसी की रचना न बिगाड़ें और Monetization के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी न भूलें। यदि किसी को फिल्म पसंद नहीं आती है तो वह उसकी स्वतंत्र रूप से समीक्षा और आलोचना कर सकता है, लेकिन सिनेमाघर में फिल्म रिकॉर्ड कर Clips के रूप में प्रसारित करना उचित नहीं है।
प्रशासन की भूमिका पर भी उठाए सवाल
रवि मैंदोला ने इस मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज प्रशासन स्वयं Social Media Platforms का उपयोग करता है और डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं मौजूद हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में फिल्मों की Recording कर उन्हें खुले तौर पर Social Media पर प्रसारित किए जाने की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई क्यों दिखाई नहीं देती, यह गंभीर सवाल है।
उन्होंने कहा, “क्या प्रशासन Social Media का उपयोग नहीं करता? क्या प्रशासन आँखों पर पट्टी बाँधकर बैठा है? यदि इस तरह की गतिविधियां नियमों का उल्लंघन करती हैं, तो संबंधित Content और उसके प्रसार पर कार्रवाई सुनिश्चित करना भी व्यवस्था की जिम्मेदारी है।”
आम जनता भी निभाए अपनी जिम्मेदारी
मैंदोला ने आम दर्शकों और Social Media Users से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी Platform पर सिनेमाघर में रिकॉर्ड की गई ‘हनुमान अंश’ या किसी अन्य फिल्म की अनधिकृत Clips दिखाई देती हैं, तो उन्हें Like, Share या Forward करने के बजाय संबंधित Platform के Report विकल्प का उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक Digital Marketing Expert और व्यवसायी होने के नाते वह यह मानते हैं कि Social Media की वास्तविक ताकत सकारात्मक और जिम्मेदार Content को आगे बढ़ाने में है। “मैं स्वयं ऐसी Clips दिखाई देने पर उन्हें Report करता हूँ और मेरा आग्रह है कि अन्य दर्शक भी अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए ऐसी सामग्री को Engagement देने के बजाय Report करें।”
उन्होंने कहा कि गलत Content को Viral करने में सहयोग देने के बजाय उसकी शिकायत करना ज्यादा जिम्मेदार नागरिक व्यवहार है। यदि किसी Content में संबंधित Platform के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो Platform अपनी नीतियों के अनुसार उस पर कार्रवाई कर सकता है।
अंत में रवि मैंदोला ने कहा कि किसी फिल्म से असहमति या आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी की वर्षों की मेहनत को कुछ सेकंड की चोरी-छिपे बनाई गई Clip में बदलकर Social Media पर Views और Monetization हासिल करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा—
“आपका एक View किसी की वर्षों की मेहनत से बड़ा नहीं हो सकता। आस्था का सम्मान कीजिए, मेहनत का सम्मान कीजिए, कला का सम्मान कीजिए और सिनेमा का सम्मान कीजिए।”
— रवि मैंदोला
Digital Marketing Expert | Entrepreneur | Director, Digital Your Life
देहरादून, उत्तराखंड

