उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand… तय समय पर ही होंगे विधानसभा चुनावः कौशिक |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

गोपेश्वर। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समय से पूर्व होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि चुनाव तय समय पर ही होंगे।

गोपेश्वर में विधानसभा चुनाव समय से पूर्व होने की अटकलों को लेकर एक खास मुलाकात में पूछे गए सवाल के जबाव में काबिना मंत्री कौशिक ने कहा कि राज्य में तय समय पर फरवरी माह में ही चुनाव होंगे।

इस सवाल पर कि अगले साल 14 जनवरी से हरिद्वार कुंभ और जनगणना के चलते इसी साल नवंबर माह में चुनाव की संभावना पर कौशिक ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत तय समय पर ही अगले साल फरवरी माह में चुनाव होंगे।

भाजपा की चुनावी तैयारियों पर उनका कहना था कि भाजपा कोई भी एक चुनाव जीतती है तो दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है। इसलिए इसका यह आशय नहीं निकाला जाना चाहिए कि चुनाव समय से पूर्व होंगे।

ad12

कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर हैट्रिक लगाएगी। सरकार के कामों पर ही इस बार भी आम जनता की मुहर लगेगी। कहा कि कांग्रेस और यूकेडी के सत्ता परिवर्तन से संबंधित दावों में जरा सा भी दम नहीं है। दोनों इस बार भी हाशिए पर ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *