उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand… अभी जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस देहरादून, अगस्त। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश के जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और चेतावनी को लेकर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासन को आवश्यक सावधानी और तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

सचिव, आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।

सचिव ने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम की जानकारी लेते रहें, भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों और जलधाराओं के आसपास जाने से बचें, भारी बारिश या बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर व नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना और राज्य के शेष जनपदों में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट रहेगा।

15 अगस्त को राज्य के सभी जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर व नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है।

ad12

17 अगस्त को देहरादून व टिहरी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन दोनों जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *