उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…9.87 लाख लाभार्थियों को भेजी 146 करोड़ की पेंशन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को जुलाई महीने की पेंशन के रूप में कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए से जारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भेजी जा रही है, ताकि लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि कुल लाभार्थियों में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के करीब 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन्हें नवीन ‘स्पर्श’ प्रणाली के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।

वृद्धावस्था पेंशन के 6,15,628 लाभार्थियों को 92.34 करोड़, विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों को 35.54 करोड़ और दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 13.36 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इसके अलावा किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन के लाभार्थियों को भी निर्धारित राशि का भुगतान किया गया।

ad12

मौके पर सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर सचिव सुन्दरलाल सेमवाल, निदेशक संजय कुमार, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, संयुक्त निदेशक जीआर नौटियाल, गोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *