उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News.. कांवड़ मेले में SDRF भी Alert|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Kanwar Mela 2026 : ऋषिकेश, अगस्त। कांवड़ मेले और गंगा के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में घाटों पर तैनात एसडीआरएफ की टीमें सतर्क हैं। साथ ही कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीमें ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला के गंगा घाटों पर लगातार गश्त कर रही हैं। श्रद्धालुओं को गंगा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और जोखिम न उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बताया कि उन्हें समय-समय पर लाउडहेलर से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और गहरे व तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की जा रही है।

ad12

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीमें जल पुलिस और आपदा राहत दल के साथ संवेदनशील घाटों पर लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *