SDRF ने गंगा में डूब रहे दो कांवड़ियों को बचाया|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
kanwar Mela 2026 : हरिद्वार, जुलाई। कांगड़ा घाट पर गंगा नदी में अलग-अलग जगहों पर डूब रहे दो कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। दोनों श्रद्धालुओं को नदी से बाहर निकालने के बाद तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।

एसडीआरएफ के अनुसार बुधवार को कांगड़ा घाट पर दो कांवड़ियों के गंगा की तेज धारा में बहने की सूचना मिलते ही यहां तैनात टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सूझबूझ, और पेशेवर दक्षता से दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

बचाए गए कांवड़ियों में मनीष (23) पुत्र ठाकुर, निवासी सूरजकुंड, मेरठ (उत्तर प्रदेश) योगेश (23) पुत्र सज्जन, निवासी जींद (हरियाणा) शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान में अपर उपनिरीक्षक आशिक अली, परविंदर धस्माना, आरक्षी नितेश कुमार, सुरेन्द्र और तकनीशियन अंकित पाल शामिल रहे।
