Crime News…पुलिस ने अवैध तमंचा सहित युवक को दबोचा |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
श्यामपुर पुलिस ने अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 30.07.2026 को थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुरानी हरिद्वारी रोड, बाहरपीली गाँव के पास अभियुक्त साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 87/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।
बरामदगी :
एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर।
स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग, बिना नंबर प्लेट)
चेसिस नंबर: MBLHAW477THEK8425
इंजन नंबर: HA11F6THEL4508
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़
का0 515 संदीप रावत
का0 1186 गम्भीर सिंह
