उत्तराखंडसंपादकीय

Ramnagar-Dehradun Express शुरू, हफ्ते में चलेगी दो दिन|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Ramnagar-Dehradun Express : देहरादून, जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेलसेवा फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। सप्ताह में दो दिन चलने वालीयह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इसे उत्तराखंड की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कहा कि नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच संपर्क, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी। इससे यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अंतिम चरण में है, जबकि प्रदेश में करीब 39 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है। वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट भी मिला है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। राज्य को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के लिए 20 नई और विस्तारित रेल सेवाएं शुरू की गई हैं।

ad12

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद पांडे और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *