Uttarakhand News…मुनिकीरेती पालिका ने आस्था पथ से हटाया अतिक्रमण|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश, जुलाई। आसन्न कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुनिकीरेती नगरपालिका ने राजस्व और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आस्था पथ पर पसरे अतिक्रमण को हटाया।

बुधवार को पालिका, राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम ने जानकी झूला से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की। अभियान में आस्था पथ पर पसरे अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणरियों में हड़कंप मच गया।

टीम ने तीन जगहों से खोखे और अन्य अतिक्रमण संबंधी सामान जब्त कर चार के खिलाफ चालानी कार्यवाही की। मौके पर कानूनगो राय सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चैहान, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल आदि मौजूद रहे
