उत्तराखंडसंपादकीय

नीलकंठ में DM ने परखी कांवड़ मेले की तैयारियां |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, जुलाई। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने नीलकंठ महादेव क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक सेवाओं की समीक्षा के बाद अधिकारियों को शेष कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मंदिर के पीछे लीगेसी वेस्ट निस्तारण पर डीएम ने 25 जुलाई तक पूरे क्षेत्र की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती और नियमित कूड़ा उठान करने को कहा|

डीएम ने पैदल मार्गों पर पुलियों को मजबूत करने, भू-कटाव वाले क्षेत्रों का उपचार, वर्षाजल निकासी, चिन्हित जगहों पर अतिरिक्त कूड़ेदान की व्यवस्था करने को भी कहा। यातायात पर डीएम ने सुचारु यातायात के लिए कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों, डायवर्जन और प्रमुख चौराहों पर दिशासूचक बोर्ड लगाने, भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के लिए भी कहा।

ad12

डीएम ने नीलकंठ में मंदिर परिसर और आसपास निरीक्षण के दौरान सभी शार्प टर्न, पैदल मार्गों और भीड़भाड़ वाले जगहों पर यात्रा से पहले इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क को गड्ढा मुक्त करने, नालियों की सफाई, जल निकासी सुनिश्चित करने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *