उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar news…सड़क हादसे में नाना-नानी और 5 वर्षीय पोते की मौत |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार, 24 जून। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार देररात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में नाना-नानी और उनका पांच वर्षीय पोता शामिल हैं। घटना से श्यामपुर के गाजीवाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार गाजीवाली निवासी वीर सिंह (53), पत्नी मंजू (50) और पोता शिव सिंह (5) के साथ स्कूटी से हरिद्वार से घर लौट रहे थे। देररात कांगड़ी फ्लाईओवर के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ad12

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अंधेरा होने और सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी रहने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *