Uncategorized

Doon News…उत्तराखंड में रेलवे विस्तार को मिलेगी नई गति|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 19 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे कनेक्टिविटी को उत्तराखंड के समग्र विकास का आधार बताते हुए प्रमुख रेल परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में रेलवे अवसंरचना विस्तार और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता जताई। कहा कि परियोजना के पूरा होने से चारधाम यात्रा, विशेषकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, आधुनिक और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।

बैठक में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर भी चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परियोजना का सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2026 तक इस परियोजना में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की। इसके अलावा कर्णप्रयाग-बागेश्वर और किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजनाओं को भी क्षेत्रीय संतुलित विकास और भविष्य की जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर बल दिया। आगामी कुंभ और कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं विकसित करने की आवश्यकता भी उन्होंने रेखांकित की। साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेललाइन के दोहरीकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई का आग्रह किया।

ad12

रेलवे बोर्ड के चैयरमैन सतीश कुमार कुमार ने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई है, उन पर पूरी गंभीरता से कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर सचिव बृजेश कुमार संत और अपर सचिव रीना जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *