उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri Garhwal… सीता सर्किट परियोजना को मिलेगा नया स्वरूप|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिय हाउस

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सीता सर्किट परियोजना को गति देने के लिए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को फलस्वाड़ी गांव पहुंचकर प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना के तहत सीता मंदिर के साथ रघुनाथ मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और लक्ष्मण मंदिर को जोड़कर एक समग्र धार्मिक व पर्यटन परिपथ विकसित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के आर्किटेक्ट ने परियोजना के लेआउट और विकास कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्थानीय पहाड़ी वास्तुकला और पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने आधुनिक टाइल्स के बजाय स्थानीय पत्थर, लकड़ी और पठाल जैसी पारंपरिक सामग्री के उपयोग पर जोर दिया।

परियोजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए धर्मशाला, प्रतीक्षालय, सार्वजनिक सुविधाएं और भव्य प्रवेश द्वार विकसित किए जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर परिसर में उपयुक्त स्थलों का चयन, धार्मिक थीम आधारित साइनेज, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। लक्ष्मण मंदिर के निरीक्षण के दौरान आधुनिक एमिनिटी सेंटर और पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई।

ad12

जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना का प्राक्कलन दो चरणों में तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएं। मौके पर प्रधान मीनाक्षी भट्ट, खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण, डीटीडीओ खुशाल सिंह नेगी, प्रभारी अधिकारी पुरातत्व अनिरुद्ध सिंह नेगी, आर्किटेक्ट धीरेंद्र सिंह, पटवारी दुर्गेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *