Uttarakhand Weather Update….ठंडा-ठंडा, कूल-कूल, तन झुलासाती गर्मी से राहत| Amit Dhasmana की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
तन झुलसाती गर्मी से राहत मिल गयी है। बारिश ने सुकून पहुंचाकर तन को ठंडक दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली।1