Haridwar News….इस कर्मचारी संघ ने जोर-जोर से लगाये ” मदन कौशिक ” जिंदाबाद के नारे|Click कर जानिये आखिर क्यों

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने ऋषिकुल, गुरुकुल आयुर्वेद चिकित्सालय को विश्विद्यालय से हटाकर पुनः राजकीय करने के लिए को लेकर बैठक होने पर आज माननीय आयुष मंत्री मदन कौशिक और उत्तराखंड शासन के जिंदाबाद के नारे लगाकर आभार व्यक्त किया।

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की उपशाखा ऋषिकुल के कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, मंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर माननीय आयुष मंत्री मदन कौशिक जिंदाबाद उत्तराखंड शासन जिंदाबाद के नारे लगाकर विश्विद्यालय से हटाकर पुनः राजकीय में लाने हेतु आज बैठक हेतु आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह मंत्री अजय कुमार, उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक जी शासन के आयुष सचिव, आयुष शिक्षा, द्वारा कर्मचारियों की मांग तथा उनकी आर्थिक स्थिति, मनोस्थिति को ध्यान में रखते हुए आज बैठक आहूत की गई है । कर्मचारी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि ऋषिकुल, गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक परिसर को विश्विद्यालय से अलग कर इनको पुनः राजकीय कर दिया जाएगा, जिसके लिए हम सभी कर्मचारी आपका आभार व्यक्त करते हैं।


बैठक में सर्व श्री दिनेश लखेडा, छत्रपाल सिंह, अजय कुमार, अमित कुमार,नितिन कुमार, दीपक, सुरेंद्र सिंह, सुमंत पाल, पप्पू, कमल , कल्लू , राकेश, प्रमोद, दीपक अदाना,बृजेश देवी, डोली, बाला देवी, इत्यादि ने कहा कि कर्मचारियों की यह मांग पूर्ण हो जाती है तो कर्मचारियों द्वारा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देंगे और माननीय आयुष मंत्री जी और शासन का आभार व्यक्त करेंगे।