उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News….विधायक अग्रवाल ने किया नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल बुधवार को अचानक रायवाला स्थित वृद्ध आश्रम में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने केंद्र संचालिका वैशाली से नशा छुड़ाने की प्रक्रिया, भर्ती लोगां के उपचार, पुनर्वास और व्यवस्थाओ की जानकारी ली।

अग्रवाल ने बताया कि वहां भर्ती लोगों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक जीआर नौटियाल से नशा मुक्ति केंद्र संबंधी जानकारी ली। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को ऐसे संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।

ad12

इसके बाद विधायक अग्रवाल ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए आवंटित 13 बीघा भूमि का निरीक्षण भी किया। मौके पर रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीतनगर के राजेश जुगलान, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजल्वाण, अभय शर्मा, शिवम पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *