उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar… सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा ‘ नो व्हीकल डे ’|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। इस बारे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।



महानिदेशक सूचना ने अपील की कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती देगी।

ad12



उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से ईंधन की बचत के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *