उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…3.83 करोड़ की नाला परियोजना पूरी, जलभराव से मिलेगी मुक्ति |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने रेसकोर्स इलाके में चन्द्रनगर नाले के भूमिगत निर्माण का लोकार्पण किया। 3 करोड़ 83 लाख 56 हजार रुपये की लागत से पूरी हुई इस परियोजना से क्षेत्र के करीब 450 लोगों को गंदगी और जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।

रेसकोर्स उत्तर वार्ड नंबर 20 में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरन महाराज ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतार रही है। बताया कि नाले के भूमिगत होने से स्वच्छता में सुधार के साथ ही यातायात व्यवस्था में भी लाभ मिलेगा।

महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून शहर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य जारी हैं। राज्य योजना के तहत वार्ड नंबर 21 में छप्पन भोग से त्यागी रोड तक 1.40 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण, नाली निर्माण और आरसीसी स्लैब कवरिंग का कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा वर्ष 2025-26 की योजना में राजपुर रोड क्षेत्र के वार्ड 26 और 27 में आंतरिक मार्गों और नालियों के सुधार के लिए 2.14 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हैं। वहीं, सुभाष रोड (कनक चौक से सचिवालय), ग्लोब चौक से सचिवालय चौक और कचहरी रोड पर सड़क, फुटपाथ और नाली सुधार कार्यों के लिए 1.47 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।

करनपुर क्षेत्र में गुरुद्वारा रोड, सेवक आश्रम रोड और पाइन हॉल स्कूल गली में क्षतिग्रस्त नालियों के पुनर्निर्माण और स्लैब कवरिंग के लिए 2.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। करनपुर, डीएल मार्ग, कॉलेज मार्ग और अरविंद मार्ग पर सौंदर्यीकरण, थर्मोप्लास्टिक पेंट और साइनेंज कार्यों के लिए 68.51 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 86.52 लाख रुपये की परियोजना भी मंजूर की गई है, जिसमें ईंट-पत्थर के पुनर्चक्रण तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

ad12

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजानदास, अशोक वर्मा, श्याम अग्रवाल, मधु भट्ट, पूनम शर्मा, राहुल लारा, पंकज शर्मा, ओम कक्कड़, विशाल गुप्ता, जयपाल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *