Yoga में राष्ट्रीय स्तर का पदक जीतने पर ‘ गणेश ’ सम्मानित|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट गणेश ने राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गणेश को सम्मानित किया।

प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित विशेष सम्मान कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने विजेता छात्र गणेश को सम्मानित किया। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना गणेश और विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षक लखविंदर सिंह का मार्गदर्शन और योगाचार्य जगदंबा प्रसाद थपलियाल के प्रशिक्षण को दिया।

लखविंदर सिंह ने कहा कि गणेश की यह सफलता अन्य छात्रों और एनसीसी कैडेट्स के लिए भी प्रेरणा बनेगी। मौके पर
शिक्षक जितेंद्र बिष्ट, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, विकास नेगी, सुशीला बर्थवाल, नीलम जोशी, रंजन अंथवाल, अजय कुमार, प्रवीन रावत, नितिन जोशी आदि मौजूद रहे।
