” ऑप्रेशन प्रहार जारी “, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने का आरोपी धरा गया| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध रसायन पदार्थो,शराब की बिक्री/कारोबार में संलिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु श्यामपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी 140 लीटर पेट्रोल की कालाबाजारीके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार द्वारा मादक,रसायन पदार्थों / नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्गत आदेश के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 19.04.2026 को गश्त / चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, श्यामपुर से एक अभियुक्त को तेल की कालाबाजारी / तस्करी करते हुये धर दबोचा । जिस सम्बन्ध में थाना श्यामपुर पर नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-45/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण के समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जायेगा ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 श्री सोहन सिंह उम्र-51 वर्ष निवासी लहरी मार्केट गैंडीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
03 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम जिसमें क्रमशः-50-50-40 लीटर पेट्रोल

पुलिस टीम
1- अ0उ0नि0 दरम्यान सिंह
2- का0 885 मनमोहन सैनी
