” ऑपरेशन प्रहार ” Action में खाकी, 16 हुडदंगियों पर ” प्रहार “, जारी रहेगा, ऑपरेशन प्रहार| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी
खाकी इन दिनों में पूरे एक्शन मोड पर है। ऑपरेशन कालनेमी के साथ ही ऑपरेशन प्रहार की धार भी पैनी होती जा रही है। मसकद एक ही कानून व्यवस्था को दुरूस्त करना और आमजन को सुरक्षा मुहैया कराना। थाना श्यामपुर पुलिस इन दिनों में पूरे एक्शन में काम कर रही है। इसी के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत हुडदंगियों पर प्रहार किया।

मीडिया को जारी जानकारी में बताया गया है कि जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के अनुपालन मे थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था जिसके फलस्वरुप श्यामपुर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत कडी कार्यवाही करते हुऐ
दिनांक-10/11.04.2026 को निम्नलिखित एक अभियुक्त को 38 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशा अवैध शराब के साथ तस्करी करते हुये अन्तर्गत धारा-60 EX.ACT के तहत धर दबोचा व दो अभियुक्त गणो शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग किये जाने पर अन्तर्गत धारा 170 BNSS व 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया व एक अभियुक्त को नशे में वाहन चलाते हुये पकडे जाने पर अभियुक्त का एलकोहॉलिक परीक्षण किये जाने एल्कोहॉल की मात्रा सकारात्मक पाये जाने पर अन्तर्गत धारा 185 MV ACT के तहत गिरफ्तार कर वाहन बुलेट संख्या-UP20CX-9475 को कब्जे पुलिस लेकर वाहन को सीज किया गया तथा हुडदंग करने वाले 12 हुडदंगियों को अन्तर्गत धारा 172(2) BNSS मे किया गया गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही अमल में लायी गयी ।
आँपरेशन प्रहार के तहत थाना श्यामपुर की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
नाम पता अभियुक्तगणः-
- सुखचेन पुत्र सुभाष निवासी हाल पता ग्राम पुरी नगर चण्डीघाट कोतवाली श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र-39 वर्ष—अन्तर्गत धारा-60 EX.ACT
- बिरेन्द्र सिंह पुत्र श्री बोलचन्द्र निवासी ग्राम श्यामपुर कोतवाली श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष अन्तर्गत धारा 170 BNSS
- राहुल कुमार पुत्र मूला सिंह निवासी औरंगपुर बसन्ता उर्फ काठपुर थाना मण्डावली जनपद बिजनौर उम्र-38 वर्ष अन्तर्गत धारा 185 MV ACT
- राजू सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम सबलगढ थाना मण्डावली जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र-37 वर्ष अन्तर्गत 81 पुलिस अधिनियम
बरामदगी/सीज की कार्यवाही का विवरणः-
1.कुल 38 टेट्रा पैक माल्टा मार्का अवैध देशी शराब अभियुक्त सुखचेन के कब्जे से बरामद
- वाहन बुलेट संख्या-UP20CX-9475 अभियुक्त राहुल कुमार के कब्जे से बरामद
पुलिस टीम
——————–
1- व0उ0नि0 मनोज रावत
2- अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
3-उ0नि0 मोहन कठैत
4-अ0उ0नि0 रामाशीष
5-हे0का0 340 कुलवीर सिंह

- हे0का0 392 प्रमोद कुमार
- हे0का0 196 बृजमोहन सिंह
- का0 1035 सन्दीप सिंह पुण्डिर
9.हो0गा0 पंकज कुमार
10.हो0गा0 आशीष अधिकारी
थाना श्यामपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।