उत्तराखंडसंपादकीय

“ सामाजिक असमानता और मानव गरिमा का संबंध ” पर निबंध प्रतियोगिता|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ज्योतिर्मठ (जोशीमठ)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग ने “सामाजिक असमानता और मानव गरिमा का संबंध” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की।

प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने सामाजिक असमानता के विविध आयामों का विश्लेषण करते हुए मानव गरिमा पर उसके प्रभाव को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में द्वितीय सेमेस्टर की रिया ने प्रथम, प्रभा ने द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संस्कृत विभाग के डॉ. नवीन पंत, इतिहास विभाग के डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया और हिंदी विभाग के डॉ. किशोरी लाल शामिल रहे।

ad12

समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धीरेंद्र सिंह और डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *