Laldhang News…चारधाम यात्रा की तैयारियों को खाकी ने कसी कमर| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग, अनिल शर्मा
चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियांें को तेज कर दिया है। पुलिस महकमा भी तैयारियों को धार देने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पुलिस ने भौतिक निरीक्षण कर हाल जाना।



मीडिया को जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि आगामी चार धाम यात्रा और कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से चंडी घाट से चिड़ियापुर तक सड़क ,पार्किंग ,वन विभाग से संबंधित आवश्यकताओं के संबंध में राजमार्ग,नहर पटरी आदि भौतिक निरीक्षण किया जिसमे ैच् सिटी महोदय द्वारा कमियों को शीघ्र पुर पूरा करने हेतु एनएचआई को निर्देशित किया गया व यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उचित कदम उठाने हेतु एनएचआइ को आदेशित किया गया ।
