Uncategorized

Pauri News….पेड़ से गिरी महिला, हेली सेवा से Aiims रेफर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। सतपुली तहसील क्षेत्र अंतर्गत मलेठी गांव में एक महिला के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायल महिला को स्थिति नाजुक होने पर हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।



मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला के अनुसार मलेठी गांव निवासी 40 वर्षीय शर्मिला देवी चारापत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं।

ad12



घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी हंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर करने का निर्णय लिया।

मरीज की हालत को देखते हुए तत्काल हेली सेवा की मांग की गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय और त्वरित प्रयासों के चलते समय पर हेली सेवा उपलब्ध कराई गई। शासन के निर्देश पर पहुंची हेली सेवा से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *