उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….एक दिन पहले खरीदीं बकरियों को गुलदार ने मार डाला| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
लालढांग।लालढांग क्षेत्र के मोल्हापुरी गांव पिछले कई दिनों से गुलदार की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं।दिन दहाड़े गुलदार गांव में दिखाई दे रहा हैं।लालढांग क्षेत्र के मोल्हापुरी गांव में बाड़े में बंधी बकरियों पर गुलदार ने हमला कर दिया।

File photo

ad12

सुबह घूमने जा रहे लोगों ने जब बाड़े की तरफ गुलदार को देखा तो ग्रामीणों ने हल्ला मचाकर गुलदार को भगाया। बीती रात को मोल्हापुरी गांव पवन के बाड़े की 6 फीट ऊंची दीवार को कूदकर बाड़े में बंधी चार बकरियों को निवाला बना दिया। चार बकरियों को मारने बाद गुलदार सवेरे तक बाड़े में दिखाई दिया जैसे ही घूमने जा रहे लोगों की नजर बाड़े की तरफ नजर पड़ी तो गुलदार को देखकर शोर मचा दिया तब जाकर गुलदार वहां से भाग निकला। आसपास वालो ने पवन को फोन करके जानकारी दी। पवन ने बताया कि काफी समय से इसी बाड़े में बकरिया बांध रहे हैं कल ही बकरियां खरीद कर लाया था।यह क्षेत्र चिड़ियापुर रेंज के कोटावाली सेक्शन के अंतर्गत आता हैं। मौके पर सेक्शन अधिकारी गौतम कुमार वन बीट अधिकारी सुनील सैनी ने मौका मुआयना कर मुआवजे हेतु रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *