उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…..जलभराव के स्थायी समाधान को शासन से बजट की मांग| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत जलभराव के स्थायी समाधान को लेकर मेयर शम्भू पासवान ने शासन से बजट की मांग की है। कहा कि मानसून से पहले प्रभावित क्षेत्रों में नाला निर्माण कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर शंभू पासवान ने मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। बताया कि नगर निगम के वार्ड 35, 36 और 37 में हर साल मानसून सीजन के दौरान समुचित जल निकासी के अभाव में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। स्थानीय लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र में प्रस्तावित नाली निर्माण की लागत लगभग 1.80 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें नगर निगम अपने सीमित संसाधनों से 50 लाख रुपये खर्च करने को तैयार है। जबकि शेष 1.30 करोड़ रुपये की मांग आपदा प्रबंधन विभाग से की गई है।

ad12

पासवान ने शासन से जनहित और आपदा सुरक्षा के मद्देनजर धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। ताकि मानसून सत्र से पहले निर्माण कार्य पूरा कर क्षेत्रवासियों को राहत दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *