उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…….स्कूटी सवार को कुचलने के मामले में तीन गिरफ्तार| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र से खबर है। नशे की हालत में स्कूटी सवार को कुचलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कार चालक और दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। दो युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर कोतवाली से ही छोड़ दिया गया। मुख्य आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बतातें चलें कि बुधवार की रात चंडी देवी रोपवे हाईवे के पास कार चालक ने नशे में दो स्कूटी सवारों को पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद लोगों ने चंडी घाट चौकी पर हंगामा किया था।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चौकी प्रभारी नवीन चौहान को जांच सौंपी थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी कार चालक आयुष साहु निवासी सदर नया बाजार मेरठ कैंट थाना सदर जनपद मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने नशे में कार चलाकर दुर्घटना कर दी थी। कार में सवार अंश राठौर और अभय राठौर निवासी सदर बाजार मेरठ का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

ad12

गिरफ्तार अभियुक्त- आयुष साहु पुत्र अजय साहु निवासी 314 सदर नया बाजार मेरठ कैन्ट थाना सदर जनपद मेरठ उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष
बरामदगी – घटना में संलिप्त दुर्घटना कारित वाहन – -20 नम्बर UP15DR-8744
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 नवीन चौहान ,विवेचक
2- कानि0 1522 अनिल रावत
3- कानि0 1186 गंभीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *