Doon News…….राज्य आपदा मोचन निधि और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत प्रस्तावों को मंजूरी|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत विभिन्न जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों विशेषकर भूस्खलन रोकथाम, बाढ़ सुरक्षा और ड्रेनेज सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से जनपद स्तरीय समिति की संस्तुति के बाद ही भेजे जाएं। साथ ही सिंचाई विभाग को नदियों की डेजिंग व माइनिंग के लिए शीघ्र एसओपी जारी करने को कहा गया।
उन्होंने बार-बार कटान प्रभावित नदियों की पहचान कर उनके चैनलाईजेशन की योजना बनाने और सितारगंज की बैगुल नदी पर विस्तृत अध्ययन कराने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त बाढ़ सुरक्षा से जुड़े प्रस्तावों को तकनीकी सलाहकार समिति की संस्तुति के बाद ही राज्य कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया।
बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत विभिन्न मदों में अतिरिक्त धनराशि आवंटन के लिए ₹34 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को कार्योत्तर अनुमोदन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।

मंजूर परियोजनाएं
• नैनीताल के चार्टन लॉज की भूस्खलन से सुरक्षा – ₹699.98 लाख
• पिथौरागढ़ (खोटिला, घटधार, धारचुला) में ड्रेनेज व भूस्खलन कार्य – ₹3840.78 लाख
• हरिद्वार के मनसा देवी हिल बाईपास रोड पर ड्रेनेज व सुरक्षा कार्य – ₹4124.83 लाख
• अल्मोड़ा (दुधौली बैण्ड) में सड़क सुरक्षा कार्य – ₹34.75 लाख
• उत्तरकाशी (धराली झूला पुल) का सुरक्षात्मक कार्य – ₹147.13 लाख
• पुरोला (टैक्सी स्टैंड क्षेत्र) में भूस्खलन रोकथाम – ₹128.37 लाख
• हर्षिलदृमुखवा मार्ग सुरक्षा कार्य – ₹472.00 लाख
• सितारगंज (बैगुल नदी) में बाढ़ सुरक्षा – ₹146.67 लाख
• बीसर्क्वाटर गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना – ₹148.48 लाख
• जसपुर (फीका नदी) में सुरक्षा दीवार निर्माण – ₹419.82 लाख
• नैनीताल (कौशल्यापुरी) जलभराव समाधान – ₹84.77 लाख
• रामनगर क्षेत्र में जलभराव सुरक्षा कार्य – ₹112.15 लाख
• देहरादून (रायपुर) में बाढ़ सुरक्षा कार्य – ₹460.45 लाख
• डोईवाला क्षेत्र में दुल्हनी नदी पर सुरक्षात्मक कार्य – ₹412.70 लाख
• कैंट क्षेत्र में टोंस नदी तट पर सुरक्षा दीवार – ₹186.28 लाख
• सहसपुर में क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण – ₹88.36 लाख