उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…अवैध नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम योगेश मेहरा को अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के लिए के निर्देश दिए।

अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अवैध नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत हुए खर्चों की जानकारी लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को भी कहा।

ad12

कोतवाल ऋषिकेश से वार्ता कर उन्होंने अवैध नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने पर भी जोर दिया। कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *