उत्तराखंडसंपादकीय

Kotdwar News…घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन Alert |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

कोटद्वार। घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने गैस एजेंसी प्रबंधकों के साथ बैठक की।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दुरुपयोग की किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने गैस एजेंसियों को जिला पूर्ति विभाग की निरीक्षण टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियां अपने गोदामों में पर्याप्त एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण सुनिश्चित करें और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

ad12

उन्होंने नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और बाटमाप निरीक्षक को गैस गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। यदि कहीं घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग या अन्य अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *