उत्तराखंडसंपादकीय

BKTC का 121 करोड़ का बजट पारित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक मंगलवार को अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चारधाम यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया गया।

कैनाल रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में बदरीनाथ धाम के लिए 57.47 करोड़ रुपये और केदारनाथ के लिए 63.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित आय के सापेक्ष लगभग 99.45 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया है।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पिछली बोर्ड बैठक की रिपोर्ट और वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है, जिसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।

बैठक में कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिनमें बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, धामों में निर्धारित दूरी तक मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में शिविर कार्यालय खोलना और कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के लिए रिवॉल्विंग फंड बनाना शामिल है।

इसके अलावा यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को मजबूत करने, दर्शन पंक्तियों की रेलिंग मरम्मत, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था, ऑनलाइन पूजा प्रणाली और मंदिर समिति की वेबसाइट को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने जैसे प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।

ad12

बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डा. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट, वित्त अधिकारी मनीष उप्रेती, एसएस बर्त्वाल, राजन नैथानी, प्रमोद नौटियाल, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट, दीपेंद्र रावत, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *