उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….महिला दिवस पर महिलाओं ने की देवी दर्शन यात्रा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। गढ़ महिला उत्थान समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “मातृशक्ति देवी दर्शन यात्रा” के तहत भट्टोवाला की महिलाएं पौराणिक सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर दर्शनों के लिए रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने ध्वज दिखाकर किया।

यात्रा के शुभारंभ पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है जब समाज में महिलाओं को सम्मान और स्वाभिमान के साथ उनका उचित स्थान मिले। उन्होंने कहा कि गढ़ महिला उत्थान समिति का महिलाओं को धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है।

समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा और सचिव कृष्णा रमोला ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और पौराणिक मंदिरों से जोड़ना है। ग्राम प्रधान संगीता राणा ने कहा कि गांव की महिलाएं इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

ad12

कार्यक्रम में समिति की सदस्य उमा ओबरॉय, ईशा कलूडा, भैरव उपासक संजय बिष्ट, नागराजा उपासक सतीश रावत, कमल सिंह राणा, अतुल चन्द रमोला, दिनेश राणा, वीरपाल राणा, उम्मेद रौथाण, अरुण बिष्ट, धर्मेन्द्र कुमार, महेन्द्र चन्द, मनीष व्यास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *