उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News….मुख्यमंत्री ने किया टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

टिहरी। टिहरी झील के किनारे आयोजित ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगी। इस अवसर पर उन्होंने कोटी कॉलोनी-नई टिहरी रोपवे के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम है। यहां की नदियां, पर्वत, झीलें और परंपराएं सदियों से पूरे विश्व को आकर्षित करती रही हैं। टिहरी झील के किनारे आयोजित यह महोत्सव पर्यटन, खेल और स्थानीय संस्कृति को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय की गोद में बसी टिहरी झील प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा उदाहरण है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है और उत्तराखंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान मिल रही है।

सीएम ने बताया कि राज्य सरकार टिहरी को वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। टिहरी झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरा-सेलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, ताकि प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टिहरी क्षेत्र में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का रिमोट के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से बनने वाले इस मार्ग की लागत 318 करोड़ रुपये है। इसकी लंबाई करीब 15 किलोमीटर होगी।

ad12

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्षेत्रीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष संजय नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, डीएम नितिका खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चंबा की अध्यक्ष सोबनी धनोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *