Uttarakhand News….व्यापार मंडल गठित, प्रवेश अध्यक्ष, नितिन बने महासचिव|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके समन्वय के उद्देश्य से श्यामपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया। संगठन में प्रवेश रावत को अध्यक्ष और नितिन रावत को महासचिव चुना गया।

शनिवार को श्यामपुर फाटक के समीप परमेश्वरी कौर धर्मशाला में व्यापार मंडल के गठन को बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रवेश रावत को अध्यक्ष, नितिन रावत को महासचिव, संदीप नेगी और मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संयम जैन और संजय रावत ‘राधे’ को सहसचिव, निशु जैन को कोषाध्यक्ष, जयम शर्मा और अमित गोस्वामी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में बीडीसी प्रतिनिधि पंकज डोभाल, गजेंद्र खरोला, पवन रावत, ग्राम प्रधान श्यामपुर प्रतिनिधि दिनेश सिंह पंवार, पूर्व प्रधान विजयपाल जेठूड़ी, पूर्व बीडीसी प्रभाकर पैन्यूली, कोमल सिंह नेगी, राकेश व्यास, पंकज जुगलान, हरि चमोली, दयानंद खंडूरी, शरद गोयल आदि मौजूद रहे।
