उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….नंदा गौरा योजना में बालिकाओं को ₹145.93 करोड़ ट्रांसफर |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹145 करोड़ 93 लाख की धनराशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार तक समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है। कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने और बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर ₹11 हजार और 12वीं उत्तीर्ण करने पर उच्च शिक्षा के लिए ₹51 हजार की सहायता दी जाती है।

उन्होंने बताया कि अब तक 3,77,784 बालिकाओं को कुल ₹11 अरब 68 करोड़ 49 लाख की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण भी दे रही है, जिससे उनकी भागीदारी और कार्यसंस्कृति दोनों मजबूत हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा और लैंगिक समानता के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी साबित हुई है।

ad12

विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लाभार्थियों में 5,913 नवजात और 27,338 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बालिकाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश कुमार और निदेशक बंशीलाल राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *