उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand में रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी गति |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन और रखरखाव को गति देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों, हितधारकों व पीपीपी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विभिन्न जनपदों में संचालित और प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित जिलाधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।

मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं को प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, आवागमन एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विजिबिलिटी स्टडी जैसी प्रक्रियाओं को प्रारंभिक चरण में ही हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि परियोजनाओं के सभी पहलुओं पर समय रहते व्यापक विचार-विमर्श संभव हो सके।

उन्होंने रोपवे से संबंधित प्रस्तावों की स्क्रूटनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान हो और अनावश्यक विलंब से बचा जा सके। पीपीपी मोड पर प्रस्तावित परियोजनाओं के तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुमोदनों सहित सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य संपन्न करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, सरकारी निर्माण एजेंसियों, लोक निर्माण विभाग और सुरक्षा एजेंसियों (पुलिस) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया जा सके। साथ ही जिन प्रकरणों को हाई पावर कमेटी अथवा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है, उन्हें समयबद्ध ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

ad12

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज पांडेय, धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रूहेला, एनएचएनएमएल से प्रशांत जैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *