उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले को देखते हुए नदियों के चैनलाइजेशन और स्टॉर्म वाटर मास्टर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य समयबद्ध ढंग से किया जाए। विभागीय कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए खाली पड़े पदों को भी शीघ्रता से भरा जाए।

यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के तहत निक्षेप (डिपोजिट) मद के अंतर्गत राज्य संपत्ति, शिक्षा, उद्यान आदि विभागों के निर्माण कार्यों के साथ स्थायी प्रकृति के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। हरिद्वार स्थित पंतद्वीप भूमि पर यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे तुरंत हटाया जाए।

बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि देहरादून स्थित सौंग बांध (लागत 2069.64 करोड़ रुपये) के निर्माण के लिए अब तक 274.20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इससे शहर की 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एमएलडी पेयजल मिलेगा। 3678.23 करोड़ रुपये लागत की जमरानी बांध परियोजना प्रगति पर है, जिसमें 989.96 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में विभाग को 242 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। 449.25 करोड़ रुपये से नहरों व नलकूपों के जीर्णोद्धार कार्य चल रहे हैं। पीएम कुसुम योजना के तहत अब तक 2139 डीजल पंपों को सोलर पंप में बदला गया है। नाबार्ड वित्तपोषित योजनाओं के अंतर्गत 89.47 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।

ad12

बैठक में सिंचाई समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, सिंचाई सचिव युगल किशोर पंत, मुख्य अभियंता सुभाष पांडे, लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता बीके तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *