उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News….त्रिवेणीघाट पर स्वच्छता अभियान में कूड़ा एकत्र|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत त्रिवेणीघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वयंसेवकों ने गंगा किनारे कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर निगम के सुपुर्द किया।

रविवार सुबह साढ़े सात बजे प्रार्थना के बाद साध संगत, सेवादल और फाउंडेशन के 150 स्वयंसेवकों ने घाट परिसर और गंगातट पर सफाई की। इस दौरान एकत्र कचरे को निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया।

अभियान के बाद त्रिवेणीघाट पर आयोजित सत्संग में ब्रांच इंचार्ज महादेव कुड़ियाल ने सतगुरु का संदेश साझा किया। उन्होंने सभी से सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

ad12

निरंकारी मिशन के अनुसार ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण में देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 930 शहरों में 1600 से अधिक स्थलों पर करीब 12 लाख स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *