उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….नारकोटिक संबंधित दवाओं को लेकर हुआ मंथन, लालढांग मेडिकल एसोसिएशन की बैठक| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी
लालढांग मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मन्नत ढाबा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नारकोटिक संबंधित दवाओं के सुरक्षित रखरखाव, रजिस्टर को सही एवं नियमित रूप से मेंटेन रखने तथा नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाली श्यामपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने उपस्थित मेडिकल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने और नशे के दुरुपयोग पर रोक लगाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह, अमरनाथ जी, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष जी, श्रीकांत जी, गौरव, अरमान अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ad12

एसोसिएशन ने सभी मेडिकल संचालकों से अपील की कि वे नारकोटिक दवाओं के रखरखाव एवं अभिलेखों के संधारण में पूर्ण सावधानी बरतें और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *