उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar,,,,,,मसूरी को मिलेंगे 40 नए गोल्फकार्ट, जाम से मिलेगी राहत |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिला प्रशासन के प्रयासों से पर्यटन नगरी मसूरी को जल्द ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट की सुविधा मिलने जा रही है। इस पहल के तहत आरईसी (रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) के सीएसआर फंड से 3.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुरोध पर आरईसी के प्रबंध निदेशक एवं अपर सचिव भारत सरकार इसी माह देहरादून पहुंचकर औपचारिक एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय मंत्री व विधायक मसूरी, रिक्शा यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि पहल का उद्देश्य मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना, पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराने के साथ ही पारंपरिक रिक्शा चालकों की आय बढ़ाना है। माल रोड और कैमलबैक रोड पर जाम की समस्या में कमी आएगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन मिलेगा।

बताया गया कि दिसंबर 2024 में गोल्फकार्ट सेवा की शुरुआत 4 वाहनों से हुई थी, जो वर्तमान में 14 हो चुकी है। नए 40 गोल्फकार्ट जुड़ने के बाद कुल संख्या 54 हो जाएगी। जिला प्रशासन ने संचालन, मार्ग निर्धारण, पार्किंग, चार्जिंग व सुरक्षा मानकों की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ad12

प्रशासन का मानना है कि यह पहल मसूरी को स्वच्छ, सुगम और आधुनिक पर्यटन नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *