उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….पाबौ में 5.70 करोड़ की 39 योजनाओं का शुभारंभ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को पाबौ विकासखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 39 योजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खुड्डेश्वर मैदान के निर्माण की आधारशिला रखी।

खुड्डेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री धन सिंह ने कहा कि मैदान के विकसित होने से क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ के लिए एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

इसके अलावा ग्रामोत्थान परियोजना की अल्ट्रापुअर योजना के तहत तीन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 35-35 हजार रुपये के चेक और बैंक सखी योजना के अंतर्गत दो महिलाओं को मोबाइल फोन वितरित किए गए। विकासखंड खिर्सू की प्रतिभावान खिलाड़ी सलोनी बिष्ट को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया।

ad12

मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख लता रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत, जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *