उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….थानेश्वर महादेव मंदिर,,,,,उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दरबार में ” बम-बम-भोले “| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल
विकासखंड कल्जीखाल के पट्टी मनियारस्यूं ग्राम थनूल स्थित प्राचीन प्रसिद्ध थानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुदूरवर्ती ग्रामीण आंचल यह प्राचीन पौराणिक शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महंत गंगा भारती महराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस आयोजन में मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के लोक कला एवं संस्कृति केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल ‘गणि’ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, संयम और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा की मेरा सौभाग्य रहा की इस धार्मिक पर्व पर महादेव की दर्शन करने अवसर प्राप्त हुआ बड़े लंबे समय के बाद रेडियो पत्रकारिता एवं स्वजल विभाग में सेवाएं देने के दौरान दुर्गम क्षेत्र में बड़े समय के उपरांत पुन्य अपनी कर्मभूमि में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहां कही परिचित लोगो से मिलने का भी अवसर प्राप्त हुआ और उनके बीच अतिथि बनकर सम्मानित होने पर उन्होंने इसके लिए क्षेत्रवासियों और थानेश्वर महादेव मंदिर समिति का आभार व्यक्त जिन्होंने उन्हें धार्मिक स्थल पर यह सम्मान दिया इसका वह सदा क्षेत्रवासियों का ऋणी रहेंगे

ad12


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने कहा कि थानेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां आयोजित मेले और धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए मंदिर के जीर्णाेद्धार की आवश्यकता भी जताई।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के महंत गंगा भारती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।लोक गायक राकेश मंद्रवाल ने भी त्रिजुगी नारायण का भजन गायकर मंदिर परिसर भक्तिमय का माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने स्थानीय महिला मंगल दलों और मंदिर समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पौड़ी के प्रमुख समाजसेवी कांग्रेस नेता विनोद धनोसी,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव केशर सिंह असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा नेगी, पराज इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस संस्था के निर्देशक डॉ वितेश्वर बलोदी,
ग्राम प्रधान बुटली रेनू देवी,
ग्राम प्रधान गढ़कोट संगीता देवी,ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी घंडियाल,महिला मंगल दल अध्यक्ष घंडियाल गायत्री देवी पटवाल,पूर्व सहकारी साधन समिति बनेख अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रावत, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद नैथानी, समाजिक कार्यकर्ता अजय पटवाल, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत, संरक्षण बीएस नयाल, सज्जन सिंह नेगी ,दिगम्बर सिंह नेगी,रविन्द्र सिंह रावत,ऋषिबल्लभ डुकलाण,महिला मंगल दल अध्यक्ष थनूल श्रीमती बसंती देवी सहित क्षेत्र के महिला मंगल दलों के पदाधिकारी,गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यकम की अध्यक्षता मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान थनूल देवेंद्र सिंह रावत ने किया कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी एवं मंदिर समिति के सांस्कृतिक प्रवक्ता घनानंद बगासी ने किया
इस असवार भारतीय रेड क्रास सोसाइटी द्वारा चार निर्धन जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरण किया वही मंदिर समिति को तिरपाल भेंट किया। विशाल भंडारा का आयोजन मंदिर समिति एवं थनूल ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयासों किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *