उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….जून में आयोजित होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य में वर्ष 2026 के दौरान कई बड़े साहसिक और सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारी की जा रही है। अप्रैल में भारतीय सेना के साथ 91 किमी लंबी ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ ट्रेल हेलंग से ऊखीमठ तक आयोजित होगी।

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 शुरू हो चुका है, जो 16 फरवरी तक चलेगा। अब इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। इसी वर्ष 31 मई को चमोली की नीति घाटी में 75 किमी अल्ट्रा और 42 किमी मैराथन के साथ ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ प्रस्तावित है।

जून में बदरीनाथ-माणा क्षेत्र में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का दूसरा संस्करण आयोजित होगा। साथ ही 80 के दशक की प्रसिद्ध हिमालयन कार रैली को भी 2026 में पुनर्जीवित किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए एक्रो फेस्टिवल को भी वार्षिक कैलेंडर इवेंट बनाया गया है।

ad12

उन्होंने बताया कि पर्वतमाला परियोजना के तहत केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे का निर्माण कार्य इस वर्ष से प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुगमता मिलेगी। सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन को प्रमुख आधार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *