Rishikesh Samachar….कांग्रेसजनों ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने सांगठनिक विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में नवनियुक्त महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष शोभा भट्ट, ओबीसी वर्ग से जुड़े प्रदेश महासचिव एडवोकेट सिंहराज पोसवाल, जिलाध्यक्ष संजय भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश चौधरी उर्फ सुमित चौहान का अभिनंदन किया गया।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और जयेंद्र रमोला ने कहा कि उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा, नीति और अनुशासन के अनुरूप संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला ने कहा कि कांग्रेस की पहचान आमजन के साथ खड़े रहने की रही है। यही मूल मंत्र आगे भी संगठन को दिशा देता रहेगा।

ad12

मौके मदन मोहन शर्मा, महंत विजय सारस्वत, राकेश अग्रवाल, मनोज गुसाईं, भगवती सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी, सूरत सिंह कोहली, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, किशोर गौड़, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, ऋषि सिंघल, भूपेंद्र राणा, अशोक शर्मा, हिमांशु जाटव, कमलेश शर्मा, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, परमेश्वर राजभर, राजकुमार गुप्ता, राजेश शाह, विक्रमजीत वशिष्ठ, राकेश वर्मा, बप्पी अधिकारी, हिमांशु कश्यप, कुलविंदर सिंह, अकबर, रामेश्वरी, संदीप राजभर, पुरंजय राजभर, सायरा, मनोज, उर्मिला, बिंदु, लीला, रेखा देवी, दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *